फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर तहसील के चौढ़ेरा गांव में बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होते देख वहां के ग्रामीण सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने मुख्यालय पर आकर पुवायां रोड पर बाईबाग स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की।
विज्ञापन

चौढ़ेरा गांव को बिजली सप्लाई एक माह पहले की तरह अन्य गांवों की तरह सामान्य तरह से मिलती रही, लेकिन बाद में बिजली आपूर्ति में कटौती होने लगी। इन दिनों खरीफ फसलाें की तैयारी में जुटे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत है, लेकिन क्षेत्रीय उपकेंद्र के जेई और एसएसओ से कहे जाने पर भी गांव की बिजली व्यवस्था लचर बनी हुई है।
इसी मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ग्रामीण बाईबाग कार्यालय जा पहुंचे। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता अंशुमान यादव से भेंट कर अपर्याप्त बिजली आपूर्ति की समस्या बताई। इस मौके पर गांव के हिमांशु वर्मा ने उन्हें आरटीआई के तहत आवेदन देकर विभाग की व्यवस्थाआें से जुड़े कई सवाल किए। एक्सईएन ने कहा कि सिंधौली उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने को पांच एमवीए के स्थान पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने और फीडर का बाइफरकेशन आदि काम किए जाने से बिजली सप्लाई में कुछ कमी हुई है और इसमें जल्द सुधार होगा। इस मौके पर नीरज, साकिब खां, राजीव वर्मा, शिवम, विकास कुमार, ध्रुव कुमार, अनुज वर्मा, खुशदिल, राहुल राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें