फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के बच्चों पर न बनाए एडमीशन का दबाव : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों पर दबाव बनाकर उनका एडमीशन कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए न किया जाए। इसकी अपेक्षा पढ़ाई छोड़ चुके युवकों को प्रशिक्षित किए जाने पर जोर दिया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम सोमवार को नगर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज में कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र संचालक अक्सर पढ़ाई कर रहे किशोरों का केंद्र पर एडमीशन करा देते हैं, इससे पढ़ाई में बाधा पड़ती है। डीएम ने यहां 108 बच्चों को यूनिफार्म भी वितरित की।
इसके बाद डीएम ब्लाक परिसर पहुंचे और पंडित दीनदयाल जन्मशती के उपलक्ष्य में आयोजित अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी देखी। डीएम ने बॉव के स्टाल पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाने, पेंशन और टीकाकरण शिविर लगवाए जाने आदि निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वह मंगलवार को फिर से प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुवायां इंटर कॉलेज, पुवायां पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर आदि के बच्चों ने उनके मॉडल आदि के बारे में जानकारी ली। सही जवाब देने वालों को डीएम ने शाबासी दी। डीएम के साथ पीडी अजय प्रकाश, एसडीएम अजय कुमार तिवारी, बीडीओ कंचन माला श्रीवास्तव, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में व्याप्त रही बदइंतजामी
पुवायां। पंडित दीनदयाल जन्मशती के उपलक्ष्य में पुवायां के ब्लाक परिसर में आयोजित अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। बीडीओ कंचन माला श्रीवास्तव प्रदर्शनी को छोड़कर अपने कार्यालय में काम निपटाने में व्यस्त रहीं। प्रदर्शनी का मंच सूना पड़ा रहा। किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई। प्रचार प्रसार के अभाव में प्रदर्शनी में भीड़ भी नहीं जुटी और जो लोग आए भी वह प्यास से परेशान दिखे। पानी के नाम पर नगर पालिका का पानी भरा टैंकर खड़ा करा दिया गया था। टैंक के पास गिलास आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संजीव बंसल और गंगाराम मिश्रा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अव्यवस्थाओं की शिकायत डीएम से की। डीएम ने बीडीओ को प्रदर्शनी की व्यवस्थाएं सही कराने और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। ब्लाक परिसर के बीच खुली नाली देख डीएम ने नाराजगी जतायी। कहा कि इससे किसी को भी चोट लग सकती है। इसे तत्काल ढकवाया जाए। डीएम ने कहा कि वह मंगलवार को फिर से प्रदर्शनी देखेंगे, कोई अव्यवस्था नहीं मिलनी चाहिए। डीएम के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें