फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाजपुर के बाशिंदों ने प्रदर्शन कर मांगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में चयनित भावलखेड़ा ब्लॉॅक के गांव शहबाजपुर में अभी तक विद्युतीकरण नहीं किए जाने पर वहां के बाशिंदों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आकर हुुंकार भरी। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामवासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में बिजली की लाइनें तैयार कराने की गुहार की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जिला मुख्यालय से महज 12 किमी के फासले पर स्थित शहबाजपुर में बिजली नहीं होने से भीषण गर्मी में व्याकुल ग्र्रामीण अन्य सुविधाओं से वंचित हैं। टीवी पर देेश-दुनियां की खबरों समेत प्रधानमंत्री की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की कोेई जानकारी नहीं मिल पाती। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पाने से ठप हैं और बच्चों की शिक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस बारे में डीएम नरेंद्र कुमार सिंह के पूछताछ करने पर पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन (ग्रामीण) अंशुमान यादव ने बताया कि ज्योति योजना की सूची में शहबाजपुर भी शामिल किया गया है और वहां विद्युतीकरण जल्द करा दिया जाएगा। प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमार, कौशल सिंह चौहान, पातीराम, श्यामा चरन, सुरेश चंद्र, अवधेश कुमार, छोटे लाल, जितेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें