फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 किसानों को मिली 6.18 लाख की फसली राहत

Thu, 09 Apr 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैमौसम की बरसात और ओलावृष्टि से बरबाद हुई फसल का मुआवजा बांटने का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव के अनुसार पहले दिन विभिन्न तहसीलों के पांच गावों में फसली नुकसान से प्रभावित 175 किसानों को छह लाख 18 हजार 966 रुपये केचेक राहत सहायता के तौर पर दिए गए। उन्होंने बताया कि जलालाबाद तहसील के याकूबपुर गांव में 41 किसानों को 1.03 लाख के चेक बांटे गए।
विज्ञापन

पुवायां। विधायक शकुंतला देवी ने गांव पकड़िया हकीम, मुबारकपुर और गदाईसांडा में किसानों को चेक प्रदान किए।
प्रति हेक्टेयर 18 हजार रुपए के हिसाब से 71 किसानों को चेक वितरित किए गए। चेक बांटते हुए विधायक ने कहा कि  किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी और प्रदेश की सपा सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है। इस मौके पर एसडीएम लालबहादुर, तहसीलदार विजय यादव, लेखपाल गिरीशचंद्र त्रिवेदी सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
तिलहर। गांव जन्युरी में प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर एसडीएम ने 63 पीड़ितों को एक  लाख 43 हजार 550 रुपये के राहत चेक वितरित किए। यह वितरण 50 प्रतिशत से अधिक क्षति वाले किसानों को दी गई। इस दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी, कानूनगो गयाराम यादव, ग्राम प्रधान सावित्री देवी, लेखपाल अनूप शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें