फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से बॉब का नेटवर्क फेल...

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बीएसएनएल की भूमिगत केबिल खराब हो जाने से बैंक का नेटवर्क एक माह से ठप है इसके कारण खाता धारक खासे परेशान हैं। दूर संचार प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि बैंक में नई ओएफसी केबिल डालने को लेकर 4.50 लाख रुपये का स्टीमेट लखनऊ भेजा गया है स्टीमेट स्वीकृत होते नई केबिल डालकर नेटवर्क शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि नगर की बॉब शाखा में बीएसएनएल का एक माह से नेटवर्क ठप होने के कारण खातेदारों का लेनदेन लगभग बंद है। बैंक के अधिकारी व कर्मचारी एयरटेल के बी सेट से जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। जरूरतमंद लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिससे समस्या लगातार नासूर बनती चली जा रही है। बैंक शाखा प्रबंधक सत्यपाल सिंह ने बताया कि नेटवर्क खराब होने के कारण बैंक में काम करना मुश्किल हो रहा है बीएसएनएल ने एक केबल बिजली के खंभों में डालकर बैंक तक पहुंचाई लेकिन वह भी काम नहीं कर सकी। जिसके कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसएनएल के टीडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि एक अतिरिक्त केबल बिजली के खंभों में बांधकर बैंक तक पहुंचाई गई थी जिसमें कॉपर के तार थे लेकिन वह काम नहीं कर सकी। एक नई तकनीक की ओएफसी केबल डालने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 4.50 लाख का स्टीमेट लखनऊ भेजा गया है । बरेली और हैदराबाद ऑफिस से लगातार बात चल रही है उम्मीद है कि दो चार दिन में स्टीमेट की स्वीकृति मिलने के बाद ओएफसी केबिल डाल दी जाएगी। यह केबिल भी भूमिगत पड़ेगी। मशीनों के द्वारा भूमिगत केबल डालने में दो दिन का समय लगेगा टीडीएम ने उम्मीद जताई है कि एक सप्ताह में बैंक का नेटवर्क सुचारु रूप से काम करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें