फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने निकाला शांति मार्च, नहीं किया न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए प्रति वर्ष पांच हजार करोड़ रुपये की मांग को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने मंगलवार को शांति मार्च निकाला। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोई भी न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष बांके बिहारी मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ता जजी कचहरी परिसर में इकट्ठा हुए और यहां से शांति मार्च शुरू कर पीडब्ल्यूडी तिराहा से खिरनी बाग चौराहा से होते हुए सदर थाने के सामने से गोविंदगंज होते हुए वापस जजी कचहरी पहुंचे और यहां शांति मार्च समाप्त किया। जजी कचहरी परिसर में आयोजित सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष बांके बिहारी मिश्र ने कहा कि यह शांति मार्च अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन में अच्छा पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी की सुविधा के साथ टायलेट की व्यवस्था, अधिवक्ताओं के आश्रितों को बीमा की सुविधा, नये अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक 10 हजार रुपये मासिक भत्ता, आकस्मिक मृत्यु पर तत्काल आर्थिक सहयोग, अधिवक्ताओं के निवास के लिए सस्ते दामों में जगह व कॉलोनी का निर्माण, लीगल सर्विस अथॉरिटी एक्ट में वर्तमान परिवेश के अनुसार संशोधन आदि मांग के लिए प्रति वर्ष बजट में पांच हजार करोड़ रुपये शामिल किए जाने को लेकर है। शांति मार्च में महासचिव दिनेश कुमार, मधु मिश्रा, अरविंद वाजपेयी, विनोद कुमार यादव, भावशील शुक्ला, अखिलेश वर्मा, दीप कुमार गुप्ता, संजय मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें