फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर पलट गया गन्ने से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर पलट गया गन्ने से भरा ट्रक
बंडा (शाहजहांपुर)। नगर में स्टेट बैंक के सामने गन्ने से भरा ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रक पलट जाने से लोगों ने भाग कर जान बचाई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

एआरटीओ और पुलिस की अनदेखी के कारण तमाम सेंटरों ने काफी ऊंचाई तक गन्ना भरने के बाद ट्रक बजाज चीनी मिल पहुंचते हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। बुधवार को खुटार क्षेत्र के सेंटर से एक चालक गन्ना लेकर मकसूदापुर जा रहा था। नगर में खुटार रोड पर स्टेट बैंक के सामने अचानक ट्रक पलट गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में फंसे चालक सलमान और हेल्पर रिजवान को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे से कुछ देर पहले ही मौके से बच्चों से भरी बस निकली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें