फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिजली लाइनों में ट्रिपिंग से सप्लाई में पड़ी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर झांकियों पर पड़ता रहा बिजली महकमे का काला साया
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिजली लाइनों मेें ट्रिपिंग से सप्लाई में पड़ी बाधा
मंदिरों और घरों में बिजली खपत बढ़ने से 11 केवी लाइनें ओवरलोड
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों और घरों में झांकियां की सजावट किए जाने से बिजली की खपत बढ़ी तो पॉवर नेटवर्क की अधिकांश लाइनें ओवरलोडिंग के शिकंजे में कस गईं। शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी रविवार को मनाए जाने के कारण देर रात गोविंदगंज, बहादुरगंज, अब्दुल्लागंज आदि सब स्टेशनों के फीडरों पर 11 केवी लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। बार-बार बत्ती गुल होने से मंदिरों में झांकियां देखने निकले लोगों को कई बार अंधेरे का सामना करना पड़ा। घरों और मंदिरों में सोमवार को भी भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस मनाए जाने के कारण बिजली व्यवधान रोकने के लिए हालांकि एक्सईएन ने सब स्टेशनों पर आधी रात तक लाइन स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर हर साल शहर के विभिन्न मंदिरों पर बिजली की भव्य सजावट की जाती है। यही नहीं, मंदिरों के आसपास के सभी मार्गों पर भी सड़कों के किनारे बल्लियां लगाकर और तोरण द्वार बनाकर उन पर बिजली के बल्ब और झालरें सजाई जाती हैं। तमाम घरों में भी झांकियां सजाकर रोशनी का विशेष प्रबंध किया जाता है। ऐसे में बिजली की मांग बढने का सीधा असर 11 केवी लाइनों पर पड़ता है। लाइनों के जर्जर तार टूटने केे साथ जंपर जलने और ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उडना आम बात हो जाती है।
विज्ञापन

यही समस्याएं इस बार भी देखने में आ रही हैं। दो दिवसीय त्योहार के पहले दिन रविवार शाम से पॉवर नेटवर्क जन सामान्य को परेशान करने लगा। खास यह रहा कि ट्रिपिंग की अधिकांश शिकायतेें उन्हीं क्षेत्रों के सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों मेें पैदा हुईं, जहां के मंदिरों पर विशेष सजावट की गई। उदाहरण् के तौर पर टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर मेें शाम सात बजे से लोग सजावट देखने उमड़ने लगे और इसी के साथ गोविंदगंज सब स्टेशन का टाउनहाल फीडर बार-बार ट्रिप होने लगा। इसी फीडर से जुड़े सिविल लाइंस इलाके में घरों पर भी झांकियों के साथ विशेष सजावट की गई थी।
इसी तरह, खलीलशर्की के बाबा बनखंडीनाथ मंदिर और आसपास के दो सौ मीटर दायरे में हुई बिजली की सजावट बहादुरगंज के घंटाघर फीडर पर भारी पड़ गई। हालांकि, झांकियों की व्यवस्था में जुटे मंदिर कमेटी के व्यवस्थापकों ने जेनरेटरों की व्यवस्था की, लेकिन उनकी सप्लाई मंदिरों तक सीमित रही और ट्रिपिंग के दौरान सड़कों पर अंधेरा हो गया। यह अलग बात रही कि लाइन स्टाफ ने समय से जंपर जोड़कर और अर्थिंग प्वॉइंट के तार सही कर कुछ देर बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन लाइनों पर ओवरलोडिंग से होने वाले फाल्ट तत्काल ठीक करने के लिए सब स्टेशनों के तकनीकी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है। एक्सईएन विवेक पटेल के अनुसार लाइन स्टाफ को आधी रात तक सब स्टेशनों पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य बाजारों में अंधेरा छाए रहने से व्यापारी नाराज
नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देेने का किया निर्णय
फोटो 04 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के विभिन्न मार्गों और मुख्य बाजारों में नगर निगम द्वारा एलईडी लाइटें लगाए जाने के बावजूद दिन ढलने के बाद अंधेरा पसरे रहने से व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर कार्यालय पर क्विक एक्शन कमेटी की बैठक में दिखावटी बनी स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण से सड़कों पर लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठा। तय किया गया कि इस संबंध में संगठन का शिष्टमंडल नगर निगम के आयुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन देगा।
विभिन्न बाजारों में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने बैठक में लचर पथ प्रकाश व्यवस्था की एक स्वर से शिकायत की। उनका कहना था कि बिजली पोल पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के कंट्रोल स्विच नहीं लगाए जाने से नगर निगम के कर्मचारी उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक ऑन-ऑफ करते हैं। शाम सात बजे के बाद एलईडी लाइटें जल जानी चाहिए, लेकिन इसमें कर्मचारी अक्सर लापरवाही करते हैं। रोड जाम की समस्या उठाते हुए व्यापारियों ने कहा कि बिजली और टेलीफोन विभाग के निष्प्रयोज्य हो चुके कई पोल फुटपाथों से नहीं हटाए जाने से यातायात में रुकावट पड़ती है। व्यापार बंधु की बैठक में भी उन्हें हटाने की मांग हो चुकी है, लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि शहर में आबादी के बीच संचालित डेयरियों को रिहायशी क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाए जाने से जाम को बढ़ावा मिल रहा है और इस मुद्दे पर भी निगम के आयुक्त से वार्ता की जाएगी। बैठक में नारायण दास अग्रवाल, प्रभात रंजन पांडेय, अमित शर्मा, अशोक गुप्ता, सगीर अहमद अंसारी, कंचन गुप्ता, शैलेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें