फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाहार वितरण नहीं, सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषाहार वितरण नहीं, सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार को कोला में परिषदीय विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं खराब होने पर नाराजगी जताई। तीन माह से आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण न होने की शिकायत पर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता जानी। विद्यार्थियों से अक्षर ज्ञान की जानकारी की तो ज्यादातर विद्यार्थी अच्छरों की पहचान नहीं कर सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। यहां उन्होंने ड्रेस वितरण की जानकारी ली। बीएसए को ड्रेस वितरण के निर्देश दिए। गांव में हैंडपंप पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डीएम को पता लगा कि यहां मार्च 2018 से पोषाहार वितरण नहीं हो रहा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से नाराजगी जताई और सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें