फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता और डॉ. किरन के बीच छिड़ी जंग हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-05 में
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डॉक्टर के खिलाफ प्रदर्शन, अस्पताल गेट पर फूंका पुतला
अस्पताल स्टाफ भी हुआ एकजुट, भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट की मांग
कार्रवाई नहीं होने पर नौ जुलाई से कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी

शाहजहांपुर। जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर किरन गुप्ता और भाजपा नेता अनूप गुप्ता के बीच छिड़ी जुबानी जंग और तेज हो गई है। अनूप गुप्ता के समर्थन में आए लोगों ने डॉ. किरन के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एडीएम को ज्ञापन सौंपा, वहीं जिला अस्पताल गेट पर भी डॉ. गुप्ता का पुतला फूंका गया। इधर, किरन गुप्ता के समर्थन में आए अस्पताल स्टाफ ने संयुक्त रूप से बैठक कर अनूप गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर 9 जुलाई को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
भाजपा नेता अनूप गुप्ता के समर्थन में एकजुट हुए लोग डॉ. किरन गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां भीड़ में मौजूद लोगों ने डॉ. गुप्ता पर आरोप लगाया कि वह प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करती हैं और मरीजों को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर परामर्श देने के नाम पर रुपये वसूल करतीं हैं और लोगों को धमकाती हैं कि यदि अपने मरीज को जीवित देखना चाहते हो तो हमे रुपये देने पड़ेंगे। आरोप लगाया कि डॉ. किरन ने 28 जून को भाजपा नेता अनूप गुप्ता के साथ भी अभद्रता की थी, वह अपने एक परिचित मरीज को दिखाने के लिए डॉ. के पास पहुंचे थे। लोगों ने एडीएम सर्वेश कुमार को ज्ञापन देकर डॉ. किरन गुप्ता को निलंबित किए जाने की मांग की। यहां से निकलने के बाद लोगों ने अस्पताल गेट पर भी पहुंचकर डॉ. किरन का पुतला फूंका। उधर, डॉ. किरन गुप्ता के समर्थन में आई संयुक्त जिला चिकित्सालय-कर्मचारी संघर्ष समिति ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नौ जुलाई से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में डॉ. एयूपी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 जून को महिला अस्पताल की डॉ. स्त्री रोग विशेषज्ञ किरन गुप्ता के आवास पर हुई घटना के क्रम में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने व गिरफ्तारी नहीं होने पर नौ जुलाई को कार्य बहिष्कार कर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
बैठक में डॉ. एपी आर्या, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. एमएल अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें