फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों के साथ चुपचाप निकलते रहे हारे हुए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान दोपहर से परिणाम आने शुरू हो गए। इसके बाद मतगणना स्थल से चुनाव हारने वाले चेयरमैन और सभासद प्रत्याशी मायूस होकर यहां से निकलने लगे। हालांकि, अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना स्थल के बाहर स्वागत को फूल मालाएं लिए खड़े थे। जब उनके अपने प्रत्याशी की हार का पता लगा तो वह भी मायूस हो गए।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में नगर पालिका शाहजहांपुर समेत नगर पंचायत रोजा और कांट की मतगणना हुई। मतगणना स्थल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध थे। अंदर आने की इजाजत प्रत्याशियों और उनके एजेंट को ही थी। बाकी समर्थक मतगणना स्थल के बाहर रहे। कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने तो जीते हुए प्रत्याशी के गले में माला डालकर पाला बदलने में देरी नहीं की। जहां एक ओर जीते हुए प्रत्याशियों के खेमों में खुशी का माहौल दिखा, वहीं हारे हुए प्रत्याशियों के खेमों में मायूसी छाई रही।
शहर के नतीजे जानने को लोगों में दिखी उत्सुकता
शाहजहांपुर। खासकर शहर के चुनाव नतीजों को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी। मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही प्रत्याशियों के हजारों समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। दिन चढ़ने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। शहर के 44 वार्डों में सभासद पदों पर 121 और अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भाजपा की नीलिमा प्रसाद और सपा की जहांआरा के बीच हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मतगणना देरी से शुरू हो सकी। हालांकि, प्रशासन ने चुनाव परिणाम लोगों तक पहुंचाने के लिए मतगणना स्थल के बाहर लाउडस्पीकर लगवाए थे। दोपहर करीब एक बजे शहर नगर पालिका में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो सकी। पहले राउंड के परिणाम आने में देरी पर लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। मतगणना स्थल के बाहर मौजूद प्रत्याशियों के समर्थक आने-जाने वाले लोगों से भी मतगणना का हाल जानते रहे। दोपहर तक पहले राउंड के परिणाम आने से पहले तक सपाई और भाजपाई अपने-अपने प्रत्याशियों को आगे बताते रहे। सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में भी मतगणना की नतीजे जानने को उत्सुकता रही।
कई बार पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां
शाहजहांपुर। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। दरअसल, चुनाव परिणाम आने के बाद मतगणना स्थल के बाहर आ रहे चुनाव जीतने वाले सभासदों के समर्थक उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे। इससे यहां भीड़ बढ़ने लगी। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मतगणना स्थल के बाहर जुटी भीड़ को कई बार पुलिस ने खदेड़ दिया। मतगणना के दौरान देर शाम तक यहां भारी संख्या में समर्थक जटे रहे।

मतगणना स्थल के बाहर लगीं फूल मालाओं की दुकानें
शाहजहांपुर। मतगणना स्थल के बाहर फूल मालाओं की भी काफी बिक्री हुई। मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही फूल मालाएं बेचने वाले पहुंचने लगे। फूल मालाओं की दर्जनों दुकानें लग गईं। तमाम प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल मालाएं खरीदीं। इनमें कुछ की काम आईं तो कुछ के प्रत्याशियों के चुनाव हारने की वजह से मालाएं काम नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें