फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की हालत बिगड़ी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर क्षेत्र में बुखार के प्रकोप से लोग बेहद परेशान हैं। नगर के मोहल्ला परशुराम नगर से रविवार को बुखार पीड़ित एक युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक की मां की नौ दिन पूर्व बुखार से मौत हो चुकी है। मोहल्ले के लोगों में नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

मोहल्ला परशुराम नगर स्थित गढ़ी में 20 अक्तूबर को रामकिशोर की पत्नी शोभा देवी की बुखार से मौत हो गई थी। मोहल्ले में तमाम लोग बुखार से पीड़ित थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर पालिका की ओर से मोहल्ले में फागिंग कराई गई थी, लेकिन इसके बाद फिर से फागिंग नहीं कराई गई। यही हाल स्वास्थ्य विभाग का रहा। विभाग की टीम ने मोहल्ले में जांच के लिए लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई और दवा वितरण किया, लेकिन बाद में ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी।
शोभा देवी के 20 वर्षीय पुत्र रजत को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसका पुवायां के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को हालत बिगड़ने पर उसे पुवायां से जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। शोभा देवी के ही परिवार में घनश्याम, घनश्याम की पत्नी रामकुमारी, कृष्ण कुमार की पत्नी रुचि कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। विनोद भारद्वाज उर्फ अनिल कुमार शनिवार को बुुखार का इलाज कराकर बरेली से वापस आए हैं। परशुराम नगर के सुमंत तिवारी सहित तमाम लोग बुखार से परेशान हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गत वर्ष बुखार से नगर क्षेत्र में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस वर्ष भी बुखार से दो मौतें हो चुकी हैं, लेकिन नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। परशुराम नगर के निवर्तमान पालिका सदस्य राजेश त्रिवेदी ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी, कर्मचारी रोगियों की जांच और दवा वितरण किए जाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. डीआर मानू ने कहा कि मोहल्ले में बुखार फैले होने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें