जनता इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने विशिष्ट अतिथि सहायक प्रबंधक मेजर केपी अग्निहोत्री और प्रधानाचार्य गंगाराम प्रेमी के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के अलावा श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज, बलवंत सिंह इंटर कॉलेज, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में अनिल मालवीय, राहुल सिंह, राम निरंजन वर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, अर्चना कटियार आदि का योगदान रहा। इसके बाद बदायूं में सात नवंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। सब जूनियर वर्ग में शुभांक वर्मा, कुणाल रावत, मोहम्मद कैफ, आर्यन शर्मा, अभय मिश्रा, दिव्यांश यादव, आदर्श सक्सेना, पूजा, शिवांगी गंगवार, जूनियर वर्ग में सुमित सैनी, मो. तैयब, सुमित सिंह, विकास सिंह, उदय शुक्ला, अनिकेत, वैष्णों देवी, शिवानी गंगवार, गौरी वर्मा, नेहा गंगवार, सीनियर वर्ग अंकित श्रीवास्तव, सुधांशु गुप्ता, उदय शुक्ला, मोनिश खां, विशाल, अंकित कुमार, रमन गिरि, अमन गंगवार, वैभव गुप्ता, रिया पांडेय, प्रतिमा गंगवार, सुरभि देवी को शामिल किया गया है।