पुवायां(शाहजहांपुर)। दिवाली के त्योहार पर मंगलवार को नगर के सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेकर ज्योति कश्यप, चारू वाजपेयी, दिव्या सिंह, काजोल, आकृति सिंह, आंचलदीप कौर, नवप्रीत, खैरूनिशा, अंजू, सपना, गगनदीप, सरिता, वर्षा, शैली, तनुजा, कायनात, प्रिया, ममता, शिवानी, ऐशा, रुचि आदि छात्राओं ने रंगोली सजाई। कॉलेज के संरक्षक रामनरायन मेहरोत्रा, प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा और प्राचार्य डा. रानी त्रिपाठी ने रंगोली का निरीक्षण किया। जिसमें आकृति सिंह को प्रथम, ज्योति कश्यप और प्रियंका कश्यप को द्वितीय, चारू वाजपेयी और दिव्या सिंह को तृतीय स्थान मिला। कॉलेज प्रबंधन की ओर से विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान निधि रस्तोगी, सर्जना गुप्ता सहित कॉलेज के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।
उधर, मारवाह माडर्न स्कूल में छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर अपनी कक्षाओं को और स्कूल परिसर को दीपों से सजाया। कक्षा 11 और 12 के छात्र छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली को प्रथम पुरस्कार दिया। प्रधानाचार्य नाज परवीन ने गणेश लक्ष्मी का पूजन करने के बाद छात्र छात्राओं को त्योहार के बारे में जानकारी दी। स्कूल के निदेशक तारा सिंह, प्रबंधक कमलजीत सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण करने के बाद परिणाम घोषित करते हुए सभी को बधाई दी।