फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय टूर्नामेंट के लिए ट्रायल के आधार पर खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों का मंडल स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट चयन-ट्रायल आधार पर हुआ। इसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत और मेजबान शाहजहांपुर की बालकों की टीम तथा बरेली और पीलीभीत की बालिका टीम ने सहभागिता की।
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज के मेजबानी में टाउनहाल क्लब मैदान पर टूर्नामेंट अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में हुआ। इसका शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन में मो. रजा, रिजवान खां, शुभम राठौर, विवेक शुक्ला आदि का योगदान रहा। संयोजक प्रधानाचार्य शाकिर अली खां ने आभार जताया।
शाहजहांपुर हॉकी सचिव करीम खां राजू के संचालन में हुए चयन-ट्रॉयल में अब्दुल समद, टाउनहाल क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद्र दीक्षित, सचिव फैसल हसन खां, जीशान खां, मो. बिलाल, डॉ. नुसरत अली, रत्नेश शुक्ला, अब्दुल सलीम, रहबर हसन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुनीत-ऐशान्या को जीजाबाई सम्मान
शाहजहांपुर। क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत की ओर से हुए एक कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी डॉ. पुनीत मनीषी और उनकी बेटी ऐशान्या मनीषी को वीरमाता जीजाबाई सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. पुनीत ने बताया कि खिलाड़ियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने वाले माता-पिता को सम्मानित करने के लिए खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोनों को प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान और ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें