खुटार (शाहजहांपुर)। शनिवार को नगर के एक पैलेस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कई निर्णय लिए गए।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर पांच सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। नगर स्तर पर 20 सदस्य और एक संचालक की कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर के सभी 12 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिरो में मूर्तियों की साफ सफाई, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, स्कूलों की दीवारों पर लिखे अपशब्दों को मिटाना और नगर में साफ सफाई की जाएगी।
बैठक में मंडल अध्यक्ष देवनरायन मिश्रा, रजनीश दीक्षित, सत्यम शुक्ला, अरूण शुक्ला, नीरज सिंह, प्रवीण मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, बंटी शुक्ला, शुभम मिश्रा, देवेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, देवेंद्र सिंह, गौरव शर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।