फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम अजय कुमार तिवारी को ज्ञापन देकर 15 दिन में समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में 11 संग्रह अमीनों को स्थायी किए जाने, पतिराम, सुरेशचंद्र, नीरज कुमार, मुमताज हसन, ओमप्रकाश, रामदास, सरमोद कुमार, कमलेश कुमार, नीरज, राकेश सरन,, देवीचरन, सुरेशचंद्र, अमर सिंह का बकाया एसीपी आदि दिलाने, महंगाई भत्ता दिलाने, सेवा पुस्तिका पूर्ण कराए जाने, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नत संग्रह अमीनों का जीपीएफ नंबर बदलवाए जाने, अमीनों को वेतन माह के प्रथम सप्ताह में दिलाए जाने, कैशलेश चिकित्सा कार्ड जारी कराए जाने आदि मांग की गई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि 15 दिन में उपरोक्त समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो संग्रह अमीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर तहसील अध्यक्ष मुमताज हसन और मंत्री अविनाश बाबू के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें