फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली की घटना से ब्राह्मण संगठनों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रायबरेली के ऊंचाहार स्थित इटौरा गांव में पांच ब्राह्मणों की हत्या के विरोध में जिले के ब्राह्मण संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया साथ ही डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

गुस्साएं ब्राह्मण संगठनों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ब्राह्मण समाज के संस्थापक राजाराम मिश्र के नेतृत्व में सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खिरनीबाग रामलीला ग्राउंड में एकत्र हुए। श्री मिश्र ने कहा कि इतनी जघन्य घटना जो समाज के लोगों के साथ हुई है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
खिरनी बाग से सभी कार्यकर्ता जूलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार को 20-20 लाख का मुआवजा दिया जाए। चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो ब्राह्मण सड़कों पर उतरेंगे। ज्ञापन देने वालों वाले संगठनों में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय युवजन सभा, परशुराम युवा मंच, परशुराम सेना आदि शामिल रहे। प्रदर्शन में डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. केके शुक्ला, शांतनु पांडे, केशवचंद्र मिश्र, प्रभात रंजन पांडे, राकेश पांडे, राहुल मिश्र, अशित पाठक, पिंटू तिवारी, आशुतोष शुक्ल, अमरीश शुक्ल और पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें