दो लोगों की हुई मौत, दो लोग बचा लिए गए
अगस्त माह की शुरुआत में खन्नौत नदी में आई बाढ़ के दौरान रील बनाने के फेर में बहादुरपुरा मोहल्ले का भूरे नदी में कूद गया था। चौथे दिन उसका शव आरसी मिशन थाना क्षेत्र में नदी में उतराता मिला था। घटना के तीसरे दिन अजीजगंज मोहल्ले का अमित गर्रा नदी में कूद गया।
तीन दिन बाद उसका शव सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नदी में उतराता मिला था। उसी दिन पति की मारपीट से परेशान एक महिला ने गर्रा नदी में कूदने की कोशिश की थी। वहां पर मौजूद लोगों ने पकड़ उसकी जान बचाई थी। खन्नौत नदी में भी एक महिला ने कूदने की कोशिश की थी, लेकिन पीछे से आए उसके परिवार वालों ने उसे बचा लिया था।