फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 17 मिलीमीटर बारिश से पारा लुढ़का, सामान्य से तेज चली हवा

विज्ञापन
मंगलवार को शहर में छाए रहे बादल। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम में अचानक बदलाव आया। सोमवार रात सामान्य से तेज हवा चलने के साथ 17 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया। इससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक मंगलवार को वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार रात में 25 से 30 किमी की रफ्तार से हवा चली। 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम ठंडा हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब आठ मिलीबार गिरा है। आर्द्रता 71 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है। बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें