फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में त्रिवेणी, जननायक, रोजा में मालदा रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। अप लाइन पर लगातार तीन दिन के ब्लॉक के बाद बुधवार को भी रेलवे ने शेष छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए तीन घंटे का ब्लॉक लिया। रोजा से मीरानपुर कटरा के बीच ब्लॉक के दौरान अप त्रिवेणी एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन और मालदा टाउन एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर रोका गया। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने लखनऊ से मुरादाबाद के बीच शनिवार, रविवार और सोमवार को ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस, स्लीपर बदलने के लिए मेगा ब्लॉक लिए थे। अलग-अलग रेल सेक्शन में मेगा ब्लॉक के दौरान ज्यादातर काम पूरे कर लिए गए। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर छोटे-मोटे सिविल वर्क शेष थे। इन कामों को निपटाने के लिए अप लाइन पर बुधवार को तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया। हालांकि, ब्लॉक के दौरान अप लाइन पर पूरी तरह से ट्रेनों का संचालन नहीं रोका गया। इसके बावजूद आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। देरी से चल रही अप जननायक एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक रोका गया। दो घंटे देरी से चल रही अप त्रिवेणी एक्सप्रेस भी 30 मिनट यहां खड़ी रही। अप मालदा टाउन एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर 45 मिनट खड़ा रहना पड़ा। पीछे आ रहीं ट्रेनें भी इससे प्रभावित हुईं। इस दौरान चार मालगाड़ियों को रोजा जंक्शन पर रोका गया। शाहजहांपुर-सीतापुर-गोरखपुर पैसेंजर की रफ्तार पर भी असर हुआ। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अप लाइन पर मेगा ब्लॉक के दौरान शेष बचे छोटे-मोटे सिविल वर्क को पूरा करने के लिए बुधवार को ब्लॉक लिया गया। त्रिवेणी, जननायक और मालदा टाउन एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। ब्लॉक के दौरान अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें