फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

फोटो-36,पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ मुड़िया पवार। शहर से दवा लेकर बाइक से साथी के साथ घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रधौली निवासी 46 वर्षीय अनिल शर्मा अपने साथी गांव के ही 30 वर्षीय ऋषि कुमार के साथ बृहस्पतिवार रात बाइक से शहर से अपनी दवा लेकर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे पुवायां रोड पर नियामतपुर मोड़ के निकट ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में परिजन अनिल को लेकर बरेली जा रहे थे। रात एक बजे अनिल ने बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। अनिल के दो बेटियां 18 वर्षीय विभा, 16 वर्षीय वंदना और तीन बेटे आर्यन, पुष्कर, उत्कर्ष हैं। सबसे छोटे उत्कर्ष की उम्र छह वर्ष है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें