निगोही में संड़ाखास चौराहे के पास बाइक-कार की भिड़त
घायलों में तीन लोग पीलीभीत के बिलसंडा के रहने वाले
शाहजहांपुर/निगोही। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोग पीलीभीत के थाना बिलसंडा के रहने वाले हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा निवासी 25 वर्षीय फहीम अपने साथी उस्मान के साथ बुधवार सुबह बाइक से निगोही के गांव परसौना खलीलपुर में टैंट की बुकिंग करने आए थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे दोनों लोग बिलसंडा वापस जा रहे थे। बीसलपुर रोड पर संड़ाखास चौराहे के पास पहुंचे तभी सामने से शहर के मोहल्ला बाडूजई निवासी रामदास कार लेकर आ गए। बाइक सवार दोनों युवक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार से टकरा गए और कार बाइक को बचाने के चक्कर में गड्ढ़े में चली गई। इस हादसे में बाइक सवार और कार में सवार 50 वर्षीय शशी घायल हो गईं। तीनों को पीएचसी निगोही ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में घायल पीलीभीत के थाना बिलसंडा निवासी 44 वर्षीय रविंदर सिंह, थाना निगोही के गांव परसरा-परसरी निवासी शिवपाल की 44 वर्षीय पत्नी रीना देवी और थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी 45 वर्षीय सियराम, थाना रोजा के सिकंदरपुर निवासी 40 वर्षीय रामवीर को मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से यह्य लोग प्राथमिक उपचार के बाद चले गए।