फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट और पुल निर्माण कर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 06 Dec 2017 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
scout - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सात दिसंबर से श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में होने वाली जनपदीय स्काउट-गाइड रैली में शामिल होने के लिए मंगलवार को तहसील स्तरीय रैलियों का आयोजन किया गया। सदर समेत तहसील जलालाबाद और पुवायां में हुईं रैलियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पुरस्कार झटके। विजेता टीमों को जनपदीय रैली में शामिल जाएगा।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की तहसील स्तरीय स्काउट-गाइड रैली का आयोजन रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में किया गया। रैली में कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने स्कूल को विजयी बनाया। विजेता टीमें सात दिसंबर से शहर स्थित मुमुक्षु आश्रम में होने वाली जनपदीय रैली में प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार सुबह रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. कन्हैया लाल ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। इसके बाद स्काउट्स मीनारें, टेंट निर्माण, पुल निर्माण, बिना बर्तन के भोजन पकाना, गांठ बंधन आदि का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मेजबान रेलवे इंटर कॉलेज रोजा ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम तथा रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा ने द्वितीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र कुमार गौतम, इंद्रजीत भारती, राम निरंजन वर्मा शामिल रहे, जबकि व्यवस्था में छबिनाथ सिंह, श्रीकांत मिश्र, सुमनेश कुमार, विनय प्रकाश आदि का योगदान रहा।
उधर, जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कालेज मैदान में तहसील स्तरीय स्काउट-गाइड रैली का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रैली में स्काउट्स और गाइड्स ने गांठ बंधन, मीनारें, मार्च पास्ट, वर्दी, कैंप फायर, प्राथमिक चिकित्सा आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कालेज ने पहला, काकोरी शहीद इंटर कालेज ने जूनियर वर्ग मे पहला, सेठ सियाराम इंटर कालेज ने दूसरा, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज अल्हागंज की स्काउट और गाइड सीनियर वर्ग ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व संगठन कमिश्नर तथा जिला प्रशिक्षक पुत्तन लाल शर्मा ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में महेंद्र यादव, नीमा धस्माना, प्रदीप गुप्ता, शालिनी, अवधेश कुमार आदि का योगदान रहा।
पुवायां। नगर के पुवायां इंटर कालेज में चल रही दो दिवसीय स्काउट-गाइड रैली के समापन पर विजेता स्काउट्स और गाइड्स को पुरस्कृत किया गया। रैली के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पंचायत राज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य लालाराम कश्यप, प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, रैली संयोजक पुवायां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ध्वज शिष्टाचार किया गया। रैली में पांच दलों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। स्काउट, गाइड दलों ने तंबू प्रतियोगिता, पुल निर्माण, गेट टॉवर, झांकी, बिना बर्तन के भोजन पकाना, कैंप फायर आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कैंप फायर में सभी दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब मौजमस्ती की।
सीनियर वर्ग गाइड में जीजीआईसी को प्रथम, जन कल्याण स्कूल को द्वितीय, जूनियर वर्ग स्काउट में पुवायां इंटर कालेज को प्रथम, पंचायत राज इंटर कालेज बड़ागांव को द्वितीय, जन कल्याण स्कूल पुवायां के जूनियर वर्ग गाइड को प्रथम स्थान मिला। निर्णायक मंडल में सुमन मिश्रा, सुनीता सक्सेना, उमाकांत तिवारी, विशाल तिवारी, सुमित सिंह शामिल रहे। आयोजन में भुवनेश सिंह चौहान, राजीव लोचन गुप्ता, वीरभानु, सूरज सिंह, अजय सिंह, मनोज कुमार, राहुल रावत, राजेश कुमार, विनोद कुमार वर्मा, राकेश कुमार, राकेश कुमार सुमन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें