सेहरामऊ दक्षिणी। गांव अकबरपुर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम ने 158 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जय बाबा कालसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का विधायक अरविंद सिंह ने उद्घाटन किया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद