फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोहे की रॉड से हमला कर दो भाइयों को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव शुक्लामई में शुक्रवार रात लोहे की रॉड से हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल के अनुसार, वह रात करीब साढ़े आठ बजे बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास कुलदीप ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भाई बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें