फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेत्र शिविर में 158 मरीजों की जांच, 25 में मोतियाबिंद की पुष्टि

Sun, 15 Nov 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के गांव अकबरपुर में विधायक अरविंद सिंह की उप​स्थिति में शिविर में आंखों की जांच
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव अकबरपुर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम ने 158 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जय बाबा कालसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का विधायक अरविंद सिंह ने उद्घाटन किया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें