फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर आज रहेगा पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेल यात्रियों के लिए रविवार का दिन मुश्किलों भरा रहेगा। अप लाइन पर रेलवे अलग-अलग समय पर आलमनगर से लक्सर के बीच अलग-अलग समय पर तीन से पांच घंटे तक का मेगा ब्लॉक लेगा। इस दौरान सीतापुर पैसेंजर और बरेली प्रयाग रद्द रहेेंगी। कुंभ और सियालदह एक्सप्रेस 70 मिनट तक देरी से रहेंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में रविवार को फिर से रेल पटरियों के मेंटिनेंस का काम होना है। इस काम के चलते अलग-अलग सेक्शन में तीन से पांच घंटे तक मेगा ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। ब्लॉक सुबह 8:40 बजे से शुरू होगा। ब्लॉक के चलते बरेली-प्रयाग 54377-78 को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। जबकि सीतापुर पैसेंजर 55045-46 को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। 12369 कुंभ एक्सप्रेस और 13151 सियालदाह एक्सपेस 70 मिनट तक देरी से रहेंगी। दोनों ट्रेन को शनिवार को ही देरी से चलाया गया है। यह रविवार को देरी से शाहजहांपुर पहुंचेंगी। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि ब्लॉक तीन से पांच घंटे का होगा। अलग-अलग समय पर अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक के चलते ज्यादा ट्रेनें प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन


ब्लॉक का समय
आलमनगर से शाहजहांपुर सुबह 8:40 से 1:40 तक
शाहजहांपुर से बरेली दोपहर 1:20 से 4:20 तक
बरेली से मुरादाबाद सुबह 11:30 से 2:30 तक
मुरादाबाद से लक्सर सुबह 10:55 से दोपहर 1:55 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें