फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के सहायक प्रबंधक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाईवे पर जानवर को बचाने के चक्कर में स्विफ्ट डिजाइर कार खाई में पलटने से एसबीआई मेन ब्रांच कानपुर नगर के सहायक शाखा प्रबंधक (कैश) महेश चंद्र शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। वह परिवार के साथ टनकपुर (उत्तराखंड) में माता पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में कार में सवार उनकी पत्नी, बेटा, पुत्रवधू और नातिन गंभीर घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्नाव सदर के मोहल्ला शुक्लागंज निवासी 56 वर्षीय महेश चंद्र शुक्ला कानपुर नगर एसबीआई मेन ब्रांच में सहायक शाखा प्रबंधक (कैश) के रूप में तैनात थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी शुक्ला, बेटा विवेक शुक्ला, पुत्रवधु स्मिता और नातिन तनु के साथ स्विफ्ट डिजाइर कार से टनकपुर को निकले थे। शुक्रवार/शनिवार रात करीब तीन बजे उनकी कार शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे पर निगोही के गांव कटरी नूरपुर के पास थी। कार महेश चंद्र शुक्ला चला रहे थे। इसी दौरान रोड पर अचानक कोई जानवर आ गया। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में महेश चंद्र शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी, बेटा, पुत्रवधू और नातिन घायल हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे महेश चंद्र शुक्ला के रिश्तेदार मनीष ने बताया कि हादसे के बाद रात में ही विवेक ने मोबाइल पर कॉल कर परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। महेश का एक बेटा पीलीभीत पुलिस लाइंस में सिपाही पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कानपुर रवाना हो गए। चारों घायलों को पहले ही कानपुर रेफर कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें