फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर केबिन से चूक, जनता एक्सप्रेस को कर दिया रन थ्रू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाउन जनता एक्सप्रेस के संबंध में रोजा पावर केबिन को सूचना दर्ज कराने के मामले में शाहजहांपुर पावर केबिन की बड़ी चूक सामने आई है। अगर ट्रेन का लोको पायलट इसी सूचना के आधार पर चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि रोजा जंक्शन पहुंचने पर जब ट्रेन को रन थ्रू सिग्नल मिला तो लोको पायलट और गार्ड ने पावर केबिन से संपर्क किया। इसके बाद चूक समझ में आई।
विज्ञापन

देहरादून से बनारस जाने वाले डाउन 14266 जनता एक्सप्रेस शनिवार तड़के करीब 3:40 बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। यहां पावर केबिन में स्टेशन मास्टर प्रतीक रस्तोगी तैनात थे। जनता एक्सप्रेस का रोजा जंक्शन पर भी ठहराव है। ट्रेन शाहजहांपुर से रोजा के लिए छूटी। शाहजहांपुर पावर केबिन ने रोजा पावर केबिन को सूचना दी गई कि ट्रेन रन थ्रू है। रोजा में स्टॉपेज नहीं है। ऐसे में पावर केबिन ने जनता एक्सप्रेस को रन थ्रू ग्रीन सिग्नल दे दिया। लोको पायलट और गार्ड को जब रोजा में रन थ्रू ग्रीन सिग्नल दिखे तो पावर केबिन से संपर्क किया। बताया कि ट्रेन का रोजा जंक्शन पर ठहराव है। गलत सिग्नल दिया जा रहा है। इस पर रोजा पावर केबिन को शाहजहांपुर पावर केबिन की चूक समझ में आई। सिग्नल बदल कर ट्रेन को रोजा में ठहराव दिया गया। सूचना देने में कहां पर चूक हुई अभी साफ नहीं हो सका है। डीओएम प्रभाष राघव ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने रोजा और शाहजहांपुर पावर केबिन स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना कैसे गलत हुई इसकी जांच की जा रही है। इधर, एसएम प्रतीक रस्तोगी का कहना है कि वह अभी ड्यूटी पर नहीं है। इस बारे में अभी नहीं बता सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें