फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 घंटे बाद भी सामान्य नहीं हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले गुरुवार को आई आंधी से जिले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ बिजली आपूर्ति अभी तक सामान्य नहीं हो सका है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीन शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी से गिरे पोल को ठीक कर लगाकर अधिकांश लाइनें ठीक कर ली गईं, लेकिन कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मोहल्ले दीवान जोगराज को बिजली सप्लाई देने वाली लाइन शनिवार को दोपहर तक चालू नहीं हो सकी। हालांकि, वीआईपी इलाके को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक अन्य लाइन से जोड़कर बिजली सप्लाई शुक्रवार दोपहर बाद चालू कर दी गई, लेकिन खराब लाइन को बदलने का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका। इसी तरह जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में क्षतिग्रस्त लाइनें अभी तक ठीक नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

बीते गुरुवार की रात आई आंधी और बरसात के दौरान हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ और डालियों के गिरने से तार टूटने के साथ आसपास के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। कैंट एरिया में दो पोल गिरने के साथ पुवायां रोड पर रामनगर मोड़ के पास एक पोल गिर गया। इसी तरह हथौड़ा-रेती मार्ग पर फत्तेपुर चुंगी के पास मिश्रीपुर होकर दीवान जोगराज तक जाने वाली रोजा सब स्टेशन के सिटी फीडर की 11 केवी लाइन पर विशाल पेड़ गिर गया था। क्षतिग्रस्त लाइन के तार पेड़ की डालों में बुरी तरह उलझ गए। इससे आवागमन भी ठप हो गया था।
एसडीओ प्रशांत सिंह ने जेई और लाइन स्टाफ की मदद से दोपहर करीब दो बजे अब्दुल्लागंज सब स्टेशन से दीवान जोगराज को तात्कालिक तौर पर बिजली सप्लाई शुरू करा दी और वहां की मेन लाइन को ठीक कराने का काम जारी रखा। शनिवार को सुबह आठ बजे से रोजा सिटी फीडर की लाइन के गिरे पोल लगाने का काम शुरू किया गया, जो कि दोपहर बाद तक जारी रहा, लेकिन शाम तक मेन लाइन पर तार बदलने का काम पूरा नहीं हो सका। इसी लाइन से जुड़े दीवान जोगराज, मिश्रीपुर और केरूगंज के करीब सात सौ कनेक्शनों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो घंटे के अंतराल पर बारी-बारी बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


लकड़ी मंडी में लाइन फाल्ट से व्यापारी परेशान
बहादुरगंज सब स्टेशन से लकड़ी मंडी जाने वाली लाइन में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे फाल्ट हो गया। बताया गया कि बंदरों के झुंड की उछलकूद से 11 केवी लाइन के तार शार्ट सर्किट से टूट गए। सूचना पाकर उपकेंद्र से लाइन बंद कर दी गई, लेकिन कर्मचारी द्वितीय शनिवार की छुट्टी मनाते रहे और दो घंटे बाद तक लाइन ठीक करने कोई नहीं पहुंचा। इस खराबी के कारण लकड़ी मंडी से लेकर गल्ला मंडी और बहादुरगंज (आंशिक) तक की कई दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के व्यापारियों को उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना कठिन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें