फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर टैगिंग पशु मिले तो मालिक भरेंगे पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पशुओं की टैगिंग का काम पूरा होने के बाद यदि किसी व्यक्ति का कोई पशु आवारा घूमता मिला तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के साथ भावलखेड़ा ब्लॉक में सल्लिया गांव के पास बनाई गई गोशाला का निरीक्षण करते हुए पशुपालकों को दो टूक चेतावनी दी है। साफ किया कि भारी जुर्माने से बचना है तो पशुओं को बांधकर रखने की आदत डाल लें। बाद में दोनों अधिकारियों ने दो अन्य गांवों का दौरा कर सफाई व्यवस्था चेक की।
विज्ञापन

गोशाला का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। गोशाला के पशुओं की सुरक्षा के लिए चारों तरफ तार की बाड़ लगाने और गायों के चारे के लिए चरी की बुआई कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अधिकारी को गोशाला के तालाब के चारों तरफ गड्ढे खुदवाने को भी कहा है। गोशाला के उद्घाटन के दिन इन्हीं गड्ढों में पौधे रोपे जाएंगे।
डीएम त्रिपाठी ने कहा कि छुट्टा पशु पकड़ने के बाद गांव की समिति पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर पशुओं की टैगिंग कराएगी। टैगिंग पूरी हो जाने के बाद अगर प्राइवेट छुट्टा पशु मिलते हैं तो संबंधित को 5000 रुपये जुर्माना से दंडित किया जाएगा। कुरसंडा गांव में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रोड किनारे घूरा नहीं पड़ने देने और खड़ंजों, नालियों की सफाई के बाद रोजाना चूने का छिड़काव भी कराने के निर्देश दिए। सीडीओ तंवर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी क्रम में दोनों अधिकारियों ने बरनई गांव जाकर वहां भी सफाई व्यवस्था भी परखी। इस दौरान एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें