फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों का निरस्तीकरण 10 जून तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे ने छोटी दूरी की पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। लंबे समय से निरस्त चल रहीं चार पैसेंजर ट्रेनों का निरस्तीकरण एक बार फिर 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब पैसेंजर ट्रेनों को 11 जून को शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि 11 जून से भी ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने 64221-64222 लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू, 54251-54252 लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर, 54377-54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर को ट्रैक मेंटिनेंस के नाम पर कई महीने पहले रद्द कर दिया था। 54275-54276 सीतापुर-दिल्ली पैसेंजर करीब दो साल से रद्द चल रही है। ट्रेनों का निरस्तीकरण लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सीतापुर-दिल्ली पैसेंजर को छोड़कर बाकी तीन ट्रेनों को रेलवे ने एक जून से बहाल करने की बात कही थी। इस बार भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका। ट्रेनों का निरस्तीकरण 10 जून तक फिर से बढ़ा दिया गया है। एसएस मनोज कुमार का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों के संचालन संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। कब से संचालन शुरू होगा फिलहाल कहा नहीं जा सकता।

अमरनाथ एक्सप्रेस की चेन पुलिंग
शाहजहांपुर। डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर सोमवार को चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। ट्रेन दोपहर करीब डेढ़ बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। स्टॉपेज के बाद ट्रेन चलने लगी तभी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वाले की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें