फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से त्रस्त किसानों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। विद्युत कटौती से जूझ रहे किसानों का शनिवार को धैर्य जवाब दे गया। भारी संख्या में किसान विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान भाकिमयू राष्ट्रवादी गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्रपाल सिंह ने डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जेई को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू नेता ने बताया कि बीते 15 दिन से निगोही क्षेत्र में लगातार कटौती हो रही है। किसानों को मात्र छह या सात घंटे की विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है। यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति 18 घंटा न की गई, तो विभागीय उच्च अधिकारी के पुतला दहन, चक्काजाम, उग्र आंदोलन होगा। विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने से खफा निगोही क्षेत्र के खेरासंडा, जठिउरा, जिंदपुरा, हरपरा, हरसेली, महमदपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों किसान निगोही विद्युत उपकेंद्र पर पर पहुंचे थे। यहां उपकेंद्र की घेराबंदी कर जमकर हंगामा किया। किसानों के गुस्से को देख कर्मचारी मौके से चले गए। इसी बीच जेई गजेंद्रपाल आ गए और आंदोलनकारियों से बोले 15 दिन का समय दो। विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। इस पर किसान और गुस्से में आ गए और बोले 15 दिन में फसल सूख जाएगी। विद्युत अधिशाशी अभियंता से ही वार्ता होगी। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष माधुरी कुशवाहा बोली, एक बजे तक एई नहीं आए, तो शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के हमजापुर चौराहे पर चक्काजाम होगा। जाम के अल्टीमेटम पर एसडीओ सतीश जायसवाल आए और किसानों की भीड़ से आग्रह किया। तीन दिन का समय दो, बिजली 12 घंटे देंगे। किसानों व एसडीओ के बीच एक घंटे हुई नोकझोंक के बाद एसडीओ के आश्वासन पर किसान शांत हुए और यह कह कर चले गए कि यदि तीन दिन के बाद बिजली 12 घंटा नहीं मिली, तो उग्र आंदोलन होगा। आंदोलन में देवेंद्रपाल सिंह, माधुरी देवी कुशवाहा, प्रभादेवी, रामबाबू सिंह, सूरजपाल, सुधीर सिंह, धनपाल सिंह, राजकुमार गुप्ता, आदि की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें