फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निरीक्षण में 152 शिक्षक-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन में जवाब देने के निर्देश, अगस्त से जियो टैग फोटो भेजना होगा अनिवार्य
विज्ञापन


शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा के दौरान विद्यालय निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों और कर्मचारियों पर बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने संबंधित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य कर्मचारियों से पांच दिन के भीतर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए के अनुसार, विभिन्न अधिकारियों के किए गए निरीक्षण में अप्रैल में 20, मई में 97, जून में दो व 15 जुलाई तक 33 शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुल 152 अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय सीमा के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से नियमित संपर्क करें। साथ ही अगस्त 2026 में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रार्थना सभा और विद्यालय बंद होने के समय के जियो टैग फोटो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म में उपस्थिति सुनिश्चित कराने, मासिक पाठ्यक्रम का समयबद्ध क्रियान्वयन, अभ्यास पुस्तिकाओं की नियमित जांच, पुस्तकालय, खेलकूद एवं अन्य सहगामी गतिविधियों का संचालन, स्मार्ट क्लास का रोस्टर लगाने व ओएमआर शीट का नियमित अभ्यास कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें