अल्हागंज। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में नाले की सफाई के दौरान एक पुरानी दरी में लिपटा नवजात शिशु का शव पुलिस को मिला है। इसको लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे मोहल्ला शिवपुरी में नगर पंचायत के कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे, नाले से गंदगी निकाले जाने पर पुरानी दरी में लिपटा हुआ नवजात बाहर आ गया। नवजात नाले में मिलने की सूचना पर मौके पर दर्जनों महिलाएं पुरुष उसे देखने पहुंच गए। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में ले लिया। चर्चाओं के मुताबिक नवजात को किसी मां ने लोक-लाज के भय से नाले में फेंक दिया। वहीं एसओ अवनीश यादव का कहना है कि बरामद नवजात शिशु को सील कर दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई होगी। ब्यूरो