फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावतपुर में भटकता मिला चीतल, कुत्तों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के गांव रावतपुर में एक चीतल सुबह भटकता हुआ आ गया। उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने उसे बचाकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन कर्मियों के मुताबिक चीतल मादा है, उसे रविवार को जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग आठ बजे रावतपुर में झाड़ियों के पास एक चीतल जंगल से भटकटता हुआ आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थोड़ी देर बाद कुत्ते वहां आ गए और चीतल को काटने लगे। कुत्तों ने काफी दूर तक चीतल को दौड़ा लिया। यह देख ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कुत्तों को भगाया और वन विभाग के अफसरों को सूचना कर दी। सूचना पर वन दरोगा बृजलाल यादव टीम के साथ मौके पर आ गए और चीतल को कब्जे में ले लिया। अफसरों से वार्ता के बाद चीतल को सदर रेंज कार्यालय लाया गया। वन विभाग के एसडीओ एमएन सिंह ने बताया कि सदर रेंज के गांव रावतपुर में एक मादा चीतल भटकते हुए आ गई थी। कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया था। उसे सदर रेंज कार्यालय में रखा गया है रविवार को खुटार के जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें