फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड पर शनिवार दोपहर बरेंडा गांव की मोड़ के पास बाइक सवार पिता-पुत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्र ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पिता के सिर में चोट आई है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के गांव मवैया निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र अपने पिता छोटेलाल को साथ लेकर बाइक से अपनी बहन राधा के लिए रिश्ता देखने जलालाबाद के गांव नबीगंज गया था। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे दोनों (पिता-पुत्र) बाइक से लौट रहे थे, जब बाइक बरेंडा गांव की मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें दोनों घायल हो गए। इसी बीच केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज भी पहुंच गईं उन्होंने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल का उपचार किया गया। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर शाम तक रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी पंछी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने तीन मासूम बेटियों की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। सबसे बड़ी बेटी प्राची तीन वर्ष की और सबसे छोटी बेटी छह माह की है। मृतक वीरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें