फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वार्ड के पास गंदगी देख विफरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला वार्ड के पास गंदगी देख बिफरे डीएम

शाहजहांपुर। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला वार्ड के पास गंदगी पाए जाने पर सीएमएम से नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई कराने के साथ ही दीवारों की रंगाई-पुताई कराने व खिड़कियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
डीएम अचानक सीएमओ डॉ. आरपी रावत के साथ साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड में मरीजों से उनका हाल जानने के साथ यह भी पूछा की दवा बाहर से तो नहीं लिखी जा रही है। इस पर मरीजों ने अस्पताल से ही दवा मिलने की बात बताई। इसके बाद डीएम औषधि कक्ष का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कुछ दवाइयों की कमी बताते हुए सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने कहा कि जो दवाइयां हमें बाहर से मंगानी पड़ती है, वह दवाइयां बाहर से न मंगानी पड़े, ऐसी व्यवस्था भी हो जाए। इस पर डीएम ने अपनी तरफ से शासन को लिखने का आश्वासन दिया। डीएम कुपोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे यहां दस बेड पड़े थे, जिनमें चार बेड खाली थे। इस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य को निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों को यहां भर्ती कराएं। बच्चों के जन्मप्रमाण पत्र व आयुष्मान आरोग्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और हिदायत दी कि आयुष्मान योजना के तहत कोई लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नवनिर्मित महिला अस्पताल भवन का भी किया निरीक्षण
डीएम ने नवनिर्मित सौ बेड के महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां पर पूरी बिल्डिंग तैयार दिखी लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में विभाग को सौंपी नहीं जा रही है। डीएम ने विद्युत अधिकारियों को बिजली सप्लाई के लिए निर्देशित किया। इस संबंध में एक्सईएन विवेक पटेल ने बताया कि लाइन क्षमता वृद्धि के लिए कुछ काम बाकी है। उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा और सप्लाई चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें