फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पर महंगाई को लेकर शहर के व्यापारियों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पर महंगाई को लेकर व्यापारियों में गुस्सा
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित दिया ज्ञापन
फोटो 14 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को शहर के व्यापारियों में उबाल आ गया। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में संगठन के प्रदेश मंत्री/ जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ के नेतृत्व में डीएम कार्यालय जाकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
व्यापारी नेता सतीश सराफ ने कहा कि पेट्रोलियम की दरें लगातार बढ़ने से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में हाहाकार मचा है। महंगाई बीते 100 साल का रिकार्ड तोड़ रही है। इससे आम जनता बेहाल है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग सो रहे हैं और अपनी जवाबदेही से बचने के लिए ऑयल कंपनियों को मूल्य वृद्धि के लिए दोषी बता रहे हैं। नगर अध्यक्ष अनवार खां ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें सामान्य स्तर पर नहीं लाईं गईं तो संगठन जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में लिपिक वेदपाल सिंह चौहान को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पेट्रोलियम उत्पादों की दरें कम करने के लिए उन्हें तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाए, अन्यथा जनरोष को संभालना कठिन हो जाएगा। प्रदर्शन में वीरेंद्र पाल सिंह, इलियास कुरैशी, राजा रस्तोगी, उमाशंकर गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें