फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 06 और 07 में
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
चौथे दिन काली पट्टी बांध किया यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
मानदेय बहाली की मांग को लेकर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों ने चौथे दिन भी चारों केंद्रों पर तालाबंदी की और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अभी तक सरकार की ओर से कोई तबज्जो नहीं मिलने पर शिक्षकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के लिए वित्तविहीन शिक्षकों ने टीमें बनाकर रोज की तरह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज गेट पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और दोपहर बाद जीआईसी गेट पर सभी शिक्षक एकत्र हुए और वहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, महासचिव अभिषेक पांडेय, देवशरण मिश्र, पंकज मिश्रा, रामसुख मिश्रा, राजेश आनंद, धनपाल गुप्ता, यज्ञदत्त शर्मा, सुधीर यादव, द्रोणपाल सिंह, मुनीश पाठक, अवधेश शुक्ला, वाजिद अली, देवशरण मिश्रा, बृजकिशोर शर्मा, किरन कुमारी, अरुण सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें