फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथाई शहर को पेयजल मुहैया नहीं करा पा रही पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1,2,3,4
विज्ञापन

चौथाई शहर को पेयजल मुहैया नहीं करा पा रही पालिका
कई मोहल्लों में वर्षों से नहीं पहुंचा पानी, कई में प्रेशर ही नहीं
नगर पालिका के 26 नलकूपों में तीन खराब, पाइप लाइन जर्जर
यह हाल के प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की विधान सभा क्षेत्र का
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
नगर पालिका चौथाई शहर को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं करा पा रही। सीमित संसाधन और जर्जर पाइप लाइनों की वजह से कई मोहल्लों में वर्षों से पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच रही। कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां प्रेशर ही नहीं होता। ऐसे में यहां के लोगों ने पेयजल के लिए खुद की व्यवस्था कर रखी है। शहर में ऐसे मोहल्लों की संख्या डेढ़ दर्जन से ज्यादा है। नगर पालिका के पास आठ ओवर हैड टैंक और 26 नलकूप हैं। बिजली सप्लाई ठप होने की दशा में नलकूप चलाने के लिए 11 जनरेटर भी हैं। मोटा बजट भी खर्च हो रहा है। इसके बावजूद शुद्ध पेयजल मयस्सर नहीं हो रहा। शहर के ओवर हैड टैंकों पर पानी की बर्बादी और गंदगी भी किसी से छिपी नहीं है।
शहर की आबादी करीब 3.60 लाख है। नगर पालिका के रिकार्ड के अनुसार शहर में करीब 21200 पानी के कनेक्शन हैं। पिछले 10 साल के दौरान नगर पालिका ने पेयजल सप्लाई की दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया। हालांकि, इस दौरान टंकी के कनेक्शन बढ़कर दोगुने हो गए हैं। ऐसे में असर पेयजल सप्लाई पर हुआ है। इसके अलावा कई इलाकों में वर्षों से पड़ीं पाइप लाइन जर्जर हो गई हैं। ज्यादा प्रेशर होने पर पाइप लाइन लीक हो जाती हैं। मेल पाइप लाइनों के रख-रखाब का जिम्मा जल निगम पर होने की बात कहकर नगर पालिका इनकी बदहाली से पल्ला झाड़ लेती है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना हो रहा है। मोहल्ला ककरा में करीब आठ साल पहले बना 2250 किलो लीटर का ओवर हैड टैंक अब तक नगर पालिका के हैंडओवर नहीं हो सका है। ऐसे में इस इलाके के लोगों की भी इस गर्मी शुद्ध पेयजल की आस पूरी होती नहीं दिख रही। नगर पालिका की पेयजल सप्लाई न मिलने वाले इलाकों में लोग पेयजल की जरूरतों को निजी संसाधनों से पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------
नगर पालिका के ओवर हैड टैंक
स्थान क्षमता (किलोलीटर में)
1. चौभुर्जी 900
2. बिजलीपुरा 2250
3. टाउन हॉल 1900
4. जलालनगर 2250
5. चमकनी गाढ़ीपुरा 350
6. शहीद द्वार 2250
7. अजीजगंज 1000
8. कांशीराम कॉलोनी 650
---------
नलकूप 26
जनरेटर 11
खराब नलकूप 03
कुल कनेक्शन 21200
---------
इन मोहल्लो में नहीं पहुंचती पेयजल सप्लाई
तारीन टिकली नई कॉलोनी, किला, आदर्श नगर, पीली मस्जिद इलाका, बृज बिहारी, ताजू खेल, सुभाष नगर, पुरानी आवास विकास कॉलोनी, लोधीपुर, आनंदपुरम, सेठ इन्क्लेव, इंदिरापुरम, मदरा खेल, आजादपुरम, विवेक विहार, आर्य नगर, ककरा, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, रामनगर, गदियाना, नईबस्ती
0
पेयजल पुनर्गठन परियोजना पूरी होने का इंतजार
शहर में पेयजल समस्या से मुक्ति के लिए अब लोगों को शाहजहांपुर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन परियोजना के पूरे होने का इंतजार है। दरअसल, पिछले दिनों शाहजहांपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी। शाहजहांपुर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन परियोजना (जोन-4ए) पर 6.08 और अमृत योजना के तहत शाहजहांपुर नगर पालिका पेयजल पुनर्गठन परियोजना 32.59 की धनराशि खर्च होनी है। उम्मीद है कि यह काम पूरा होने के बाद पूरे शहर को शुद्धपेयजल सप्लाई मिलने लगेगी, लेकिन इस योजना को पूरा होने में समय लगने से भी इंतजार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

00
वर्जन-
शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर प्रेशर कम होने की बात सही है। पाइप लाइन जहां भी लीकेज होती है वहां प्राथमिकता के आधार पर उसकी मरम्मत कराई जाती है। अगर किसी इलाके में पेयजल सप्लाई न पहुंचने की शिकायत है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।
- रमेश चंद्र रघुवंशी, जलकल अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें