फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच नगर में निकली लाट साहब के जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 02, 03, 16 में
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में निकला लाट साहब का जुलूस
हर कोई होली की मस्ती में रहा डूबा, खूब उड़ा अबीर गुलाल
रंग से सराबोर नजर आए होरियारे, बच्चों में भी गजब का उत्साह
निगहबानी में जुलूस के साथ शामिल रहा भारी पुलिसबल
डीएम-एसपी की पुख्ता रणनीति से हर ओर रही शांति
रास्ते में लाट साहब पर जमकर जूते-चप्पल, हुड़दंगियों ने दोहे भी खूब सुनाए
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
नगर में होली परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनायी गई। बड़े लाट साहब समेत नगर में कुल सात स्थानों पर जुलूस निकाले गए। डीएम-एसपी की पुख्ता रणनीति और अधीनस्थों की निगहवानी तथा कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए लाट साहब के जुलूस के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। गली-कूंचों से लेकर घरों में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने जमकर रंग खेला और एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद दी। इस बार खास बात यह भी रही कि लाट साहब के जुलूसों को उच्चाधिकारियों ने लाइव देखने की व्यवस्था की। लाट साहब के जुलूस पर जमकर जूते-चप्पल भी बरसे।
बड़े लाट साहब का जुलूस चौक क्षेत्र से परंपरागत ढंग से निकाला गया। यहां हमेशा की तरह दो बैलगाड़ियां तैयार की गईं। एक बैलगाड़ी पर तख्त डालकर उस पर रस्सियों से कुर्सी बांधी गई, जिस पर लाट साहब को बैठाया गया। बाद में लाटसाहब को भी कुर्सी से हल्का-फुल्का बांधा गया, ताकि वह रंगों की मार से गिर न पड़े। हेलमेट पहनाकर युवाओं की टोली ने लाटसाहब को जूतों और झाड़ू से पीटते हुए पहले मां फूलमती मंदिर पहुंचाया, वहां पूजा-अर्चना के बाद कोतवाली लाया गया। यहां सलामी के बाद जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच शहर भ्रमण पर निकल पड़ा।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र को कई दिन पहले से रंग-बिरंगी झंडियों और शुभकामना वाले बैनरों से सजाया गया था। लाट साहब का जुलूस सैकड़ों पुलिसकर्मियों और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में चारखंभा, केरूगंज, रोशनगंज, अंटा चौराहा, जेल मार्ग, सदर बाजार होते हुए टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचा, वहां लाटसाहब ने भोले बाबा के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद जुलूस फिर गंतव्य की ओर रवाना हो गया। निशात सिनेमा तिराहा, पंखी तिराहा, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा मोड़, कोतवाली चौराहा होते हुए बंगला सरोदी पहुंचा।
बंगला सरोदी ही लाट साहब के जुलूस के लिए काफी संवेदनशील माना जाता है। इसलिए यहां पहले से ही सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। मुख्य चौराहे पर लाट साहब की गाड़ी को घुमाने के लिए तीनों मोड़ों पर जबरदस्त बैरीकेडिंग कर प्लास्टिक के तिरपाल से रास्तों को ढंक दिया गया। पीएसी और पुलिस के जवान मोर्चा लिए खड़े थे। प्रत्येक हुड़दंगी पर कड़ी नजर रखने के साथ वीडियो भी बनाई जा रही थी। छुटपुट गाली-गलौज के बाद जूलूस यहां से वापस कराने में सफलता हासिल की गई। यहां मोर्चे पर सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, अधीक्षण अभियंता, जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, कोतवाल अशोक समेत एसपीओ के रूप में दिवाकर मिश्रा, राजू, संजय वर्मा, हरनाम कटियार, विष्णु मेहरोत्रा आदि डटे रहे और लोगों को शांति बनाए रखने के लिए समझाते हुए सभी को विदा किया। लाट साहब की सवारी निकलवाने में राजेंद्र कटियार, राकेश कपूर, विश्शन गोयल, सुमित रस्तोगी, नीरज मिश्रा, उपेंद्र पांडेय, ऐश कटियार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा सरायंकाइयां, अब्दुल्लागंज, बाबूजई, बिजलीपुरा, गदियाना और बहादुरगंज से भी लाट साहब के जुलूस पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगहबानी और कड़ी सुरक्षा के बीच पारंपरिक मार्गों से निकाले गए। वहीं, डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी केबी सिंह सभी जुलूसों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। जुलूस निकलवाने में एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम सदर रामजी मिश्र समेत अन्य अधिकारियों का योगदान रहा। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें