फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारी छुट्टियों के बाद हाकिमों के बगैर खुले दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामनवमी समेत दशहरा और मुहर्रम के मौके पर चार दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को सरकारी कार्यालयों में फिर रौनक आ गई पर अधिकतर अधिकारियों के तहसील दिवस में व्यस्त रहने से उनकी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और कर्मचारी बातों में मशगूल रहकर छुट्टियों की खुमारी उतारते रहे। इस कारण अपनी समस्याएं लेकर पहुुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। दफ्तर खुलने का इंतजार कर रहे लोग मंगलवार सुबह से कलक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचने लगे। वहां जाने पर लोगों को अधिकांश कार्यालयों में अफसरों की कुर्सियां खाली पड़ी मिलीं। तहसील दिवस के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी डीएम नरेंद्र कुमार सिंह को फॉलो करते हुए कलान चले गए। बाकी अफसर अन्य तहसील मुख्यालयों पर जन सुनवाई में व्यस्त रहे। हालांकि, कार्य संस्कृति के लिहाज से विकास भवन का माहौल फरियादियों के थोड़ा अनुकूल रहा।
विज्ञापन

बैंक शाखाआें में काउंटरों पर उमड़े खातेदार
बैंकों में लंबी छुट्टी के कारण जो लोग त्योहारों की जरूरतेें पूरी करने के लिए अपनी जेबें खाली कर चुके थे, वे लोग बैंक शाखाएं खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छुट्टियां बीतने तक अधिकांश एटीएम कैश से खाली हो जाने के कारण मंगलवार को बैंक शाखाएं खुलने के साथ ही सुबह से वहां रकम की जमा-निकासी करने वाले ग्राहकाें की भीड़ उमड़ने लगी। टाउनहॉल की स्टेट बैंक मेन ब्रांच, गोविंदगंज व मंडी चौक स्थित बॉब शाखा, टाउनहाल की एचडीएफसी बैंक, खिरनीबाग की केनरा बैंक आदि शाखाओं में विभिन्न कामों से तमाम खातेदार पहुंचे। विकास भवन स्थित बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक के काउंटरों पर भी खासी भीड़ रही। हालांकि, वहां के शाखा प्रबंधक सत्यभान सिंह तोमर लंबी छुट्टी केे बाद बड़ी संख्या में ग्राहकों के आने को स्वाभाविक मानते हैं। शाखा प्रबंधक तोमर ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, नेट डिपाजिट, भीम एप आदि बैंक सेवाओं के कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध होने से लोग बैंक शाखाओं तक वही काम लेकर आ रहे हैं, जो केवल काउंटरों से हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें