फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पास युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टीईटी पास बेरोजगारों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सरकार से नौकरी देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां पकड़े थे, जिनपर लिखा था, कब तक होगी यूं अनदेखी, हमें चाहिए रोजी रोटी। सभी ने इसके नारे भी लगाए।
विज्ञापन

टीईटी पास बेरोजगार शुक्रवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में सैकड़ों की संख्या में टीईटी पास युवक कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए इन सभी ने सरकार से रोजगार की मांग की। सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे ज्ञापन में कहा कि पिछली सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों के कारण 2011 में उत्तीर्ण लगभग तीन लाख अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव किया गया। कानूनी मामलों में उलझाकर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण किया गया। 2011 में तीन लाख पद रिक्त होने के बाद भी तत्कालीन सरकार ने योग्य शिक्षकों को भर्ती नहीं किया। टीईटी धारकों ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को अयोग्य ठहरा दिया। इसके बाद 25 जुलाई 17 सर्वोच्च न्यायालय ने योग्य अभ्यर्थियों को शिक्षक के रूप में भर्ती करने को कहा। टीईटी धारकों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि उनको योग्यता के आधार पर शिक्षक पद पर भर्ती किया जाए। प्रदर्शन में योगेश पांडे, ज्ञानेंद्र अवस्थी, प्रदीप यादव, अनुराग मिश्र, गौरव सक्सेना, शैलेंद्र, मनोज कश्यप, सरताज, सुधीर, विवेक, धर्मवीर, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें