किशोरी ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी और युवक को थाने ले आई। यहां भी किशोरी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। लड़की नाबालिग है। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।