शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने प्रदेेश सरकार से बुजुर्गों के लिए जिला मुख्यालयों पर शीघ्र वृद्ध आश्रम बनवाने का अनुरोध किया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष जितेेंद्र देव सक्सेना ने कहा कि संयुक्त परिवार तेजी से विघटित हो रहे हैं। मातृ-पितृ देवो भव सिर्फ कहनेे की बातेें रह गई हैं। शहर में ऐसे तमाम परिवार हैं, जहां बुजुर्गों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा और वे शांति से जीवन यापन का ठिकाना तलाश रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों की मदद के लिए योगी सरकार आगे आए।
इसी आशय का मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में परिवहन निगम की बसों में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट, केरूगंज मार्ग पर सीवर लाइन का काम पूरा कराने आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में सर्वेश कुमार गुप्ता निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर कृष्णाधार मिश्रा, डॉ. आफताब अख्तर, मेहर चंद मेहता, सरोज कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम सक्सेना, सतीश पांडेय, देवेंद्र मोहन सक्सेना, कुसुमलता अग्रवाल, एमके कंचन, रघुवीर सक्सेेना, एसके जौहरी, जगत नरायन, एसके गर्ग आदि उपस्थित रहे।