फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में भरे गंदे पानी के बीच खड़े हो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव पड़रिया दलेलपुर में मुख्य रास्ते में गंदा पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती। शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर लोगों ने शनिवार को गंदे पानी के बीच खड़े होकर पदर्शन कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के प्यारेलाल, बेचेलाल, रामप्रसाद, रामचंद्र, रामकुमार आदि ने बताया कि गांव में नाली और खड़ंजा नहीं बन पाने से गंदा पानी रास्तों में ही भर रहा है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को आवागमन में भरी परेशानी उठानी पड़ती है। तमाम बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गंदे पानी के बीच लोग कूड़ा आदि भी डाल रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
जलभराव से घरों में लगे नलों का पानी दूषित हो रहा है। परेशान होकर लोगों ने शनिवार को गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया और डीएम से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर रामभजन, छोटेलाल, गेंदनलाल, परागूलाल, भगवता देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रधान वीरपाल वर्मा ने बताया कि कार्य योजना में नाली आदि का कार्य प्रस्तावित है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें