फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल में बम की अफवाह का मामला:

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-46
विज्ञापन


पंजाब मेल में बम की अफवाह का मामला:
----------------
अफसरों के माथे पर चिंता, यात्रियों के चेहरे पर खौफ
फर्जी सूचना पर यात्रियों को बेवजह होना पड़ा परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जनरल कोच में बम होने की सूचना के बाद पंजाब मेल जितनी देर तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही, अफसरों के माथे पर चिंता और यात्रियों के चेहरों पर खौफ साफ नजर आया। बम के बारे में पता लगने के बाद तमाम कोच में सवार यात्री खुद को सुरक्षित करने के लिए ट्रेन से उतर गए। चार घंटे से ज्यादा की सघन चेकिंग के बाद जब ट्रेन में सब कुछ ओके मिला तब अफसरों ने सुकून की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
पंजाब मेल में बम की सूचना से रेलवे के साथ पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर सदर बाजार डीसी शर्मा भी फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। ट्रेन की सघन तलाशी के दौरान जांच टीमों ने यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। बम की फर्जी सूचना पर यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, हिरासत में लिए गए बिहार के युवक विपिन, गोविंद, अजय से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया अफवाह फैलाने में इनकी संलिप्तता नजर नहीं आ रही। युवकों से मिले लैप्टॉप को भी खंगाला जा रहा है। एसओ जीआरपी राधेश्याम ने बताया कि अभी कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता। तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। ट्रेन में बम प्लांट किए जाने की झूठी अफवाह फैलाने वाले को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
भीड़ को काबू करने में हुई परेशानी
चार घंटे से ज्यादा तक पंजाब मेल के शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़े रहने की वजह से अप लाइन की कई अन्य रेलगाड़ियां भी प्रभावित हुईं। प्लेटफार्म पर काफी भीड़ जमा हो जाने की वजह से भीड़ पर काबू करने में भी सुरक्षा कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें