फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार बी सेंटर पर तोल कराने की मांग लेकर सीडीओ से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल कराने की मांग लेकर सीडीओ से मिले किसान
विज्ञापन

20 दिन तक दिया गया तोल का समय
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के खुटार बी सेंटर के तमाम किसान मंगलवार को सीडीओ संजीव सिंह से मिले और सेंटर पर तोल शुरू कराने की मांग की।
खुटार बी गन्ना क्रय केंद्र गांवसभा रूजहा कलां की खलिहान की भूमि पर लगा होने के कारण चार दिन पूर्व लेखपाल ने चीनी मिल के जीएम केन हेमंत नायक सहित चार लोगों के खिलाफ खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सेंटर पर गन्ने की तोल बंद हो गई थी, इससे किसान परेशान थे।
विज्ञापन

मंगलवार को तमाम किसानों ने सीडीओ को बताया कि मोल बंद होने से वे लोग परेशान है। दर्ज रिपोर्ट में जांच और कार्रवाई चलती रही, लेकिन मिल को उक्त जमीन पर तोल करने की अनुमति दी जाए। सीडीओ ने मिल के अधिकारियों को बुलाने के बाद उनका पक्ष जाना तो मिल अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट के बाद कर्मचारी गिरफ्तारी के डर से तोल नहीं कर रहे हैं। मौके पर मौजूद सीओ ने कहा अभी बीस दिन तक कोई गिरफ्तारी आदि नहीं की जाएगी। किसानों की समस्या का निदान होना चाहिए। इसके बाद मिल अधिकारी तोल कराने पर सहमत हो गए। बुधवार से खुटार बी सेंटर पर तौल कार्य सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें